सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Travel on the highway is expensive... Relief on Ramayan-Landhari, toll increased on Badopatti-Chaudharyvas, new rates applied at toll plazas in the district

Hisar News: हाईवे पर सफर महंगा...रामायण-लांधड़ी में राहत, बाडोपट्टी-चौधरीवास में बढ़ा टोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Travel on the highway is expensive... Relief on Ramayan-Landhari, toll increased on Badopatti-Chaudharyvas, new rates applied at toll plazas in the district
बाडोपट्टी टोल प्लाजा। 
विज्ञापन
हिसार। जिले के पांचों टोल प्लाजा पर मंगलवार रात 12 बजे से नए रेट लागू हो गए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की अनुमति के बाद सभी टोल कंपनियों ने शुल्क में बदलाव किया है। रामायण और लांधड़ी टोल प्लाजा पर कार-जीप सहित हल्के वाहनों के टोल रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारी वाहनों पर 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos

बाड्डो टोल पर कार-जीप सहित हल्के वाहनों को 10 रुपये और चौधरीवास टोल पर 5 रुपये अधिक चुकाने होंगे। बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर 5 से 65 रुपये और चौधरीवास टोल पर 5 से 40 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। नए रेट अप्रैल 2025 में तय रेट से कम हैं। एक अप्रैल 2025 को प्रदेश भर में टोल रेट बढ़ाए गए थे। अक्तूबर 2025 में पहली बार रेट कम किए गए थे। लांधड़ी टोल प्लाजा पर हल्के वाहनों के लिए रेट अप्रैल 2025 में 100 रुपये था जबकि रामायण टोल पर 95 रुपये तय किए गए थे। अक्तूबर 2025 और अब 2026 में भी यह रेट क्रमशः 95 रुपये ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा के वार्षिक पास शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। एक साल का पास पहले 3,000 रुपये में बनता था जिसे अब 3,075 रुपये किया गया है। 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लिए पास पहले 340 रुपये में बनता था अब यह 350 रुपये में मिलेगा। टोल प्लाजा पर अब नो कैश नियम लागू है। शुल्क यूपीआई, पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से लिया जाएगा।
---------------









रामायण-मय्यड़ टोल प्लाजा
वाहन प्रकार
पुराने रेट
नए रेट
पुराने रेट वापसी
नए रेट वापसी
कार/जीप
95
95
140
145
मिनी बस
150
155
230
235
बस/ट्रक
320
325
480
490
हैवी ट्रक
350
355
520
535
4-6 चक्का
500
515
750
770
ओवरसाइज ट्रक
610
625
915
935
2. लांधड़ी टोल प्लाजा
वाहन प्रकार
पुराने रेट
नए रेट
पुराने रेट वापसी
नए रेट वापसी
कार/जीप
95
95
140
145
मिनी बस
155
155
230
235
बस/ट्रक
320
330
480
495
हैवी ट्रक
350
360
525
540
4-6 चक्का
505
515
755
770
ओवरसाइज ट्रक
615
630
920
940
3. बाडो पट्टी टोल प्लाजा
वाहन प्रकार
पुराने रेट
नए रेट
पुराने रेट वापसी
नए रेट वापसी
कार/जीप
120
130
185
195
मिनी बस
200
210
295
315
बस/ट्रक
415
435
620
655
हैवी ट्रक
450
475
675
715
4-6 चक्का
650
685
975
1030
ओवरसाइज ट्रक
790
835
1185
1250
4. चौधरीवास टोल प्लाजा
वाहन प्रकार
पुराने रेट
नए रेट
पुराने रेट वापसी
नए रेट वापसी
कार/जीप
70
75
105
110
मिनी बस
115
120
170
180
बस/ट्रक
240
255
360
380
हैवी ट्रक
260
275
395
415
4-6 चक्का
375
395
565
595
ओवरसाइज ट्रक
460
485
685
725
----------
अब नकद टोल शुल्क बंद
हर साल मार्च महीने में टोल रेट की समीक्षा की जाती है। महंगाई के मानकों के अनुसार टोल दर संशोधित की जाती है। एक अप्रैल से नई टाेल दरों को लागू किया जाएगा। सभी टोल कंपनियों को ईमेल भेज दिया गया है। अक्तूबर 2025 में महंगाई सूचकांक के चलते टोल रेट कम किए गए थे।एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर किसी भी मद में कैश नहीं लिया जाएगा। - पुनीत कुमार, कार्यालय सहायक, एनएचएआई हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed