सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tractor collided with canter, driver dies

Hisar News: ट्रैक्टर ने कैंटर में मारी टक्कर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with canter, driver dies
विज्ञापन
हिसार। मंडी आदमपुर में भादरा रोड पर सोमवार रात करीब 10 बजे एक ट्रैक्टर ने कैंटर में सीधे टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक ढाणी मोहब्बतपुर निवासी भूप सिंह (40) की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मंडी आदमपुर थाना प्रभारी विकास ने बताया कि भाई रविंद्र कुमार उर्फ दयानंद ने शिकायत में बताया कि उसका भाई भूप सिंह सोमवार रात मंडी आदमपुर से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान कैंटर में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल भूप सिंह को आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। पुलिस ने रविंद्र कुमार उर्फ दयानंद की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed