{"_id":"69cc1fd69634a1636a004545","slug":"neglect-out-of-646-private-schools-355-did-not-submit-form-6-hisar-news-c-21-hsr1020-840709-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अवहेलना...646 में से 355 निजी स्कूलों ने नहीं भरा फॉर्म-6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अवहेलना...646 में से 355 निजी स्कूलों ने नहीं भरा फॉर्म-6
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में निजी स्कूलों द्वारा फॉर्म-6 पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 31 मार्च की अंतिम तिथि बीतने के बावजूद 646 निजी स्कूलों में से केवल 291 ने ही अपनी जानकारी सबमिट की है, जबकि 355 स्कूल अब भी पीछे हैं।
जिले की प्रगति दर 45.05 प्रतिशत दर्ज की गई। जिले में 35 प्राइमरी, 81 मिडिल, 91 हाई और 148 सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं लेकिन आधे से अधिक स्कूल समय पर जानकारी साझा नहीं कर पाए। फॉर्म-6 के माध्यम से स्कूलों को अपनी फीस संरचना और अन्य जरूरी विवरण सार्वजनिक करने होते हैं ताकि अभिभावकों को पारदर्शी जानकारी मिल सके।
अधूरी प्रक्रिया के कारण कई अभिभावक असमंजस में हैं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के प्रयास प्रभावित हो सकते हैं। यदि सभी स्कूल समय पर फॉर्म-6 भरते, तो अभिभावकों को सही और स्पष्ट तस्वीर मिलती। कुल मिलाकर जिले में फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा तक पूरी नहीं हो सकी है और बड़ी संख्या में स्कूलों को अब भी अपनी जिम्मेदारी निभानी बाकी है। संवाद
Trending Videos