{"_id":"69ccf03a6d6271761c00315f","slug":"video-mahila-congress-expressed-anger-over-the-increasing-crimes-against-women-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा
जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्षा संतोष जून ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 2015 में हरियाणा की धरती से प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा आज केवल जुमला बनकर रह गया है। देशभर में महिलाओं और नाबालिग बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म एवं यौन उत्पीड़न के मामले बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। इन मामलों में कई बार सत्ता से जुड़े लोगों के नाम सामने आते हैं, लेकिन समय पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं, पीड़ितों को न्याय के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है।
कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में जिला अध्यक्ष संतोष जून,उपाध्यक्ष सरोज श्योराण, कांता सैनी, शांति देवी, शकुंतला देवी,कृष्णा दुग्गल ने कहा कि
कर्नाटक का प्रज्वल रेवेन्ना मामला, गोवा में नाबालिग बच्चियों के शोषण के आरोप तथा उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे घटनाक्रम पूरे देश को झकझोरने वाले हैं। इन मामलों में भी न्याय मिलने में देरी और सत्ता के प्रभाव के आरोप सामने आए। एक खतरनाक पैटर्न बनता जा रहा है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को नजरअंदाज किया जा रहा है। हरियाणा में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थिति संतोषजनक नहीं है। कई जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। जिससे राजनीतिक और सामाजिक जवाबदेही पर प्रश्नचिन्ह लगता है। महिला कांग्रेस की टीम ने महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की ।महिला पदाधिकारियों ने इन विषयों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। अंत में जिला अध्यक्षा संतोष जून ने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं की आवाज को हर स्तर पर बुलंद करती रहेगी और अन्याय के खिलाफ मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।