{"_id":"6a53dfff308e2721f106d584","slug":"inauguration-of-amrita-devi-circle-a-gift-of-development-projects-worth-758-million-hisar-news-c-21-1-noi1022-909255-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अमृता देवी सर्कल का लोकार्पण, 7.58 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अमृता देवी सर्कल का लोकार्पण, 7.58 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति और मानवता की सेवा है। खेजड़ली महाबलिदान की स्मृति हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती है। यह केवल एक स्मारक नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र है। सीएम रविवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में माता अमृता देवी सर्कल एवं खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
समारोह में करीब तीन घंटे की देरी से शाम चार बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने 7.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। नर्सिंग ब्लॉक का नाम पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नाम पर रखने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि खेजड़ली का बलिदान मानव सभ्यता के नैतिक साहस का अद्भुत उदाहरण है। वृक्षों की रक्षा के लिए उनका संदेश पूरी दुनिया को यह सीख देता है कि विकास का कोई भी मॉडल प्रकृति के विनाश पर आधारित नहीं हो सकता। गुरु जंभेश्वर महाराज ने 15वीं शताब्दी में ही प्रकृति को जीवन, धर्म और लोककल्याण का आधार मानते हुए संरक्षण की जो विचारधारा दी थी वह आज भी प्रासंगिक है।
-- -
छात्र नेताओं को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा
छात्र नेता साहिलदीप कस्वां इनसो कार्यकर्ताओं के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे लेकिन पुलिसकर्मियों ने बाहर ही रोक लिया। साहिलदीप ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं। सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू ने कहा कि आपकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे। नहीं मानने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। हालांकि सीएम के कार्यक्रम के बाद छोड़ दिया। इनसो के जिला अध्यक्ष अज्जू घनघस ने आरोप लगाया कि जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्यमंत्री के समक्ष विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का बखान किया जबकि छात्रों की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। एनएसयूआई के जीजेयू अध्यक्ष विकास बनभौरी ने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों को कार्यक्रम से दूर रखना अलोकतांत्रिक कदम है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
विकास परियोजनाएं और लागत
- कन्या छात्रावास का शिलान्यास 6 करोड़ रुपये
- नर्सिंग ब्लॉक के भवन का उद्घाटन 1.40 करोड़ रुपये
- खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प एवं माता अमृता देवी सर्कल का लोकार्पण 18 लाख रुपये