सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   INLD's Absence Was in Accordance with the Demands of the State's People: Lohan

इनेलो का अनुपस्थित रहना प्रदेश की जनता की मांग के था अनुरूप : लोहान

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 21 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
INLD's Absence Was in Accordance with the Demands of the State's People: Lohan
विज्ञापन
नारनौंद। इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने राज्यसभा चुनाव के घटनाक्रम को राजनीतिक खेल करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चाहती नहीं थी कि इनेलो उसके पक्ष में वोट डाले। इनेलो का अनुपस्थित रहना प्रदेश की जनता की मांग के अनुरूप था।
Trending Videos

शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में लोहान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों नैतिक रूप से हारने वाली पार्टियां हैं। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्यसभा चुनाव की घटनाओं का जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस के करीब एक-चौथाई विधायकों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। वास्तविक दोषियों को बचाया जा रहा है और जो सबसे ज्यादा शोर मचा रहे हैं वे ही असली दोषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहान ने कहा कि शहीदों को सम्मान देने के लिए 23 मार्च को नरवाना में शहीदी दिवस मनाया जा रहा है और नारनौंद विधानसभा के गांव-गांव जाकर सभी को कार्यक्रम का न्यौता दिया जा रहा है।
इस अवसर पर हल्का अध्यक्ष राजेश बिल्लू, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट दयानंद बुडाना, जिला प्रवक्ता कुलबीर ढिल्लू, सुनील दलाल, आशु लोहान इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed