{"_id":"6a6a53d55cc6ccf28e0f0e77","slug":"lpg-leaks-from-a-tanker-on-a-goods-train-parked-at-a-railway-station-investigation-ordered-hisar-news-c-21-hsr1005-919901-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के टैंकर से एलपीजी लीक, जांच के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के टैंकर से एलपीजी लीक, जांच के दिए आदेश
विज्ञापन
हिसार रेलवे टैंक की एलपीजी गैस लीकेज के बाद जांच करते कर्मचारी और मौके पर मौजूद फायरब्रिगेड की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एलपीजी से भरे मालगाड़ी के एक टैंकर से गैस रिसाव हो गया। एक यात्री की सूचना पर रेलवे स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टैंकर को मालगाड़ी से अलग कर रेलवे यार्ड में पहुंचाया।
तकनीकी टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज पर काबू पाया। रेलवे मुख्यालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एलपीजी लेकर मालगाड़ी पंजाब के बठिंडा के रतनगढ़ कनकवाल से चली थी। बुधवार सुबह 7:17 बजे यह हिसार रेलवे स्टेशन पहुंची और गुड्स लाइन नंबर-5 पर खड़ी की गई। सुबह आठ बजे एक यात्री ने रेलवे कर्मचारी को टैंकर से गैस रिसने की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही अधिकारियों को अवगत कराया गया और एहतियातन ओवरहेड बिजली लाइन की आपूर्ति बंद करा दी गई। घटना की सूचना बीकानेर मुख्यालय को भी भेजी गई। वहां से निर्देश मिलने के बाद सुबह करीब 9:50 बजे संबंधित टैंकर को मालगाड़ी से अलग कर रेलवे यार्ड में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जींद और बठिंडा से पहुंचीं टीमें
टैंकर की मरम्मत के लिए जींद से विशेष तकनीकी टीम बुलाई गई। दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और एहतियातन लगातार टैंकर पर पानी का छिड़काव करती रहीं ताकि गैस का प्रभाव न बढ़े। करीब साढ़े 11 बजे लीकेज पूरी तरह ठीक कर दी गई। इसके बाद बठिंडा से पहुंची टीम ने टैंकर का निरीक्षण कर उसे सुरक्षित घोषित किया। दोपहर करीब दो बजे मालगाड़ी को बहादुरगढ़ (असौदा) के लिए रवाना कर दिया गया।