फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The delegation met Gangwa and discussed several issues including job security.

Hisar News: गंगवा से मिला प्रतिनिधिमंडल, जॉब सिक्योरिटी सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 30 Jul 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 30 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The delegation met Gangwa and discussed several issues including job security.
हांसी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की लंबित मांगों पर लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में हुई बैठक में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन के राज्य प्रधान गंगाराम मौन ने किया।
विज्ञापन




यूनियन ने राशनलाइजेशन के नाम पर विभागों में हजारों पद समाप्त किए जाने का विरोध दर्ज कराया। इस पर मंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग में नए पद सृजित करने और भविष्य में पदों की संख्या बढ़ाने का भरोसा दिलाया। लोक निर्माण विभाग में इस विषय पर विचार जारी रखने की बात कही गई।
विज्ञापन




बैठक में कर्मचारियों की पदोन्नति, विभागीय रखरखाव कार्य, मेडिकल बिलों का भुगतान, कनिष्ठ पदों पर पदोन्नति के लिए आयु संबंधी शर्तों में राहत, ग्रुप-डी कर्मचारियों को लिपिक पद पर पदोन्नति, अनुकंपा (अग्राशिया) नीति में संशोधन, वाशिंग अलाउंस और सेवा नियमों में आवश्यक बदलाव सहित कई अन्य मांगों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके कुमार सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव, दोनों विभागों के प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत लोक निर्माण विभाग के करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने के लिए प्रमुख अभियंता की ओर से अनुशंसा की जा चुकी है। शेष कर्मचारियों के मामलों में भी तीन दिन के भीतर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग में अब तक 3,500 से अधिक कर्मचारियों के नाम भेजे जा चुके हैं और एक सप्ताह में 7,000 से अधिक कर्मचारियों की अनुशंसा पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान राज्य महासचिव जरनैल सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल हुड्डा, वरिष्ठ उपप्रधान अजय सिंह, प्रधान राकेश तंवर, मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा, उप महासचिव राजेश धनखड़, प्रचार सचिव अंकित राणा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed