फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The delegation met Gangwa and discussed several issues including job security.

Hisar News: सीवर सफाई पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The delegation met Gangwa and discussed several issues including job security.
हिसार। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शालिनी चेतल ने बुधवार को आयोजित जिलास्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक में कहा कि बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर लाइन की सफाई के मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीवर से संबंधित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाए संबंधित हेल्पलाइन और तंत्र को सक्रिय रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों तथा हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और पुनर्वास अधिनियम-2013 की समीक्षा की गई। एडीसी को अवगत कराया गया कि जिले में हाथ से मैला उठाने की प्रथा का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित किया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जारी निर्देशों तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में जिला स्तर पर सभी आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एडीसी ने कहा कि इस संबंध में एक पब्लिक नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जिले में हाथ से मैला उठाने वालों की जानकारी नहीं मिलती है तो नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी समय पर पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed