सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man sentenced to life imprisonment for stabbing his divorced wife to death

Hisar News: एनएच-9 पर स्विफ्ट की ट्रक से टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to life imprisonment for stabbing his divorced wife to death
मृतक अजय
विज्ञापन
अग्रोहा। हिसार-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की ट्रक से भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, मृतक अजय सिंह (27) सदलपुर का निवासी था और अविवाहित था। अजय अपने दोस्तों आदमपुर निवासी अजीत और रमन तथा बड़ोपल निवासी विक्रम के साथ शुक्रवार रात को बड़ोपल स्थित दोस्त के घर जागरण में गया था। शनिवार की अल सुबह चारों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चार स्विफ्ट कार में सवार होकर अग्रोहा मोड़ की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर के पास अचानक कार का ट्रक से सामना हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय सिंह को मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया
मृतक का भाई अशोक कुमार ने बताया कि अजय शुक्रवार रात को बड़ोपल जा रहा था और शनिवार सुबह लौटने वाला था। पुलिस अधिकारी एसआई शेषकरण ने बताया कि सदलपुर निवासी अशोक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों के बयान और कार की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed