{"_id":"697e5cc9dbf864fb280987e1","slug":"a-young-man-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-dumper-hisar-news-c-21-hsr1020-802401-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की जान गई
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राखी शाहपुर गांव में आईटीआई के पास मोड़ पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना पुलिस ने अज्ञात में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मदनहेड़ी निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह नई काठ मंडी हांसी में मार्बल की दुकान चलाते हैं। वह शुक्रवार को अपनी कार से निजी कार्य से खेड़ी चोपटा गए थे। उनके चचेरे भाई अमित अपनी बाइक लेकर वहां गए थे। इसके बाद दोनों अपने वाहनों से गांव मदनहेड़ी की ओर रवाना हो गए।
वीरेंद्र ने बताया कि अमित बाइक पर आगे चल रहे थे। जब वे शाम करीब 4:30 बजे राखी शाहपुर गांव के पास आईटीआई मोड़ पर पहुंचे, तो नारनौंद की ओर से तेज गति और लापरवाही से आए डंपर चालक ने चलाते हुए मोड़ पर अमित की बाइक को साइड मार दी। टक्कर के बाद अमित का सिर डंपर से टकराया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
वीरेंद्र ने एंबुलेंस की मदद से अमित को नारनौंद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
Trending Videos