फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Plantation will resonate with the message of greenery

Hisar News: पौधरोपण से गूंजेगा हरियाली का संदेश

Thu, 30 Jul 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 30 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Plantation will resonate with the message of greenery
हांसी। जिले का पहला जिलास्तरीय वन महोत्सव वीरवार को को गांव गढ़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण कर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि वन विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से इस महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और पौधारोपण को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश ठकराल विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सहभागिता होगी कार्यक्रम में :
महोत्सव का विशेष आकर्षण लगभग 500 स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता होगी। ये विद्यार्थी सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। डीसी ने कहा यह महोत्सव पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इसका लक्ष्य पौधरोपण को जनांदोलन का स्वरूप देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित विभागों को पेयजल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed