फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power supply affected for 4 hours due to breakdown.

Hisar News: ब्रेकडाउन से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Power supply affected for 4 hours due to breakdown.
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के हिसार सर्कल में बुधवार को ब्रेकडाउन के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगम के अनुसार, 11 केवी के 10 और 33 केवी का एक ब्रेकडाउन दर्ज किया गया। अधिकांश फॉल्ट जंपर टूटने, पेड़ गिरने और बर्डेज (पक्षियों के कारण होने वाली खराबी) के कारण हुए।
विज्ञापन


सबसे लंबा ब्रेकडाउन गंगवा सब डिवीजन के वाटर वर्क्स (इंडस्ट्रियल) फीडर पर दर्ज किया गया। यहां सुबह 7:05 बजे से 11:00 बजे तक 3 घंटे 55 मिनट बिजली आपूर्ति बाधित रही। जंपर टूटने के कारण बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गंगवा सब डिवीजन के बालाजी एपी फीडर क्षेत्र में लाइन पर पेड़ गिरने से करीब 3 घंटे 55 मिनट तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन


इन फीडरों पर भी रही बिजली बाधित

-- सूर्या नगर (अर्बन) – 1 घंटा 15 मिनट
--तुलसी विहार– 1 घंटा (बर्डेज)

-- वाटर वर्क्स (सिविल लाइन) – 44 मिनट

-- पायल – 1 घंटा 55 मिनट (जंपर टूटा)

--धामाना – 55 मिनट (जंपर टूटा)

--मंगाली – 35 मिनट (जंपर टूटा)

--मसूदपुर (हांसी) – 2 घंटे 43 मिनट (जंपर टूटा)

--सैनीपुरा (हांसी) – 1 घंटा 40 मिनट (जंपर टूटा)
मानसून के दौरान पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने और तकनीकी कारणों से इस तरह के फाल्ट बढ़ जाते हैं। निगम की ओर से फाल्ट दूर कर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील कुमार, इंचार्ज, कंट्रोल रूम बिजली वितरण निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article