सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain Cools Down the Weather; Temperature Drops 8 Degrees Below Normal

Hisar News: बारिश से मौसम हुआ कूल, सामान्य से 8 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rain Cools Down the Weather; Temperature Drops 8 Degrees Below Normal
बारिश के बाद सिवानी क्षेत्र में बिछी गेहूं की फसल।
विज्ञापन
हिसार। जिले में हुई बारिश के बाद मौसम अचानक ठंडा हो गया है। वीरवार को 2.6 एमएम बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 23.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से करीब 8 डिग्री कम है। पिछले दस दिनों में तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आई इस ठंडक के चलते लोगों को दोबारा सर्दी वाले कपड़े पहनने पड़े।
Trending Videos

बुधवार और वीरवार को जिले में कुल 4.9 एमएम बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दस दिन पहले जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा था और लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को जल्दी ही गर्मी महसूस होने लगी थी। 9 मार्च को अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। इस दौरान रात का तापमान भी सामान्य से 7-8 डिग्री अधिक रहा। मार्च के पहले दस दिनों में लोग पंखों के साथ-साथ एयर कंडीशनर भी चलाने लगे थे। 13 मार्च के बाद मौसम में बदलाव का दौर शुरू हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला और तापमान में गिरावट शुरू हो गई। पिछले दस दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को जिले में 2.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वीरवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब 9 बजे हल्की बारिश हुई, इसके बाद कुछ समय के लिए बूंदाबांदी थम गई। दोपहर में फिर हल्की बारिश हुई और शाम करीब 3:30 से 4:30 बजे के बीच दोबारा बारिश दर्ज की गई। वीरवार शाम तक कुल 2.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं।
जिले में कुछ स्थानों पर गेहूं की फसल गिरने की सूचना मिली है, लेकिन कहीं भी ओलावृष्टि की रिपोर्ट नहीं है। विभाग के पास फसलों को बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं पहुंची है। इस समय फसल पकने की अवस्था में है और ऐसे में मौसम ठंडा रहने से अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज बारिश की संभावना नहीं है।
- डॉ. राजबीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग।

बदले हुए मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय फ्रिज की वस्तुओं के सेवन से बचना चाहिए। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत है। अगले तीन से चार दिन तक ऐसा मौसम रहने की संभावना है, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। पांच साल से कम आयु के बच्चों और दूध पिलाने वाली माताओं को भी सर्दी से बचाव की सलाह दी जाती है।
- डॉ. अजीत लाठर, चिकित्सक, नागरिक अस्पताल, हिसार।
दिनांक — अधिकतम / न्यूनतम तापमान
02 मार्च — 30.5 / 14.0
04 मार्च — 31.4 / 16.6
06 मार्च — 33.7 / 16.6
07 मार्च — 35.5 / 16.6
08 मार्च — 36.3 / 15.8
09 मार्च — 37.5 / 15.5
11 मार्च — 36.2 / 16.0
12 मार्च — 36.4 / 16.6
13 मार्च — 32.9 / 18.3
14 मार्च — 32.3 / 17.2
15 मार्च — 33.5 / 16.2
16 मार्च — 28.5 / 17.5
17 मार्च — 27.0 / 14.9
18 मार्च — 28.7 / 11.0
19 मार्च — 30.8 / 13.1
20 मार्च — 23.2 / 16.1
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed