फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Real estate businessman and VHP district president seek police protection.

Hisar News: रियल एस्टेट कारोबारी और विहिप के जिलाध्यक्ष ने मांगी पुलिस सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Real estate businessman and VHP district president seek police protection.
हिसार। दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में रियल एस्टेट कारोबारी एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जांगड़ा की सुरक्षा की मांग को लेकर डीलर वेलफेयर एसोसिएशन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलेगी। एसोसिएशन जांगड़ा को सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाएगी।
विज्ञापन


जांगड़ा ने बताया कि उन्हें अभी तक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। साथ ही पुलिस जांच की प्रगति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे रही। उन्होंने धमकी भरे संदेश और वॉयस नोट पेन ड्राइव में सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्होंने वीरवार को हिसार विधायक सावित्री जिंदल और आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश को पूरे मामले से अवगत कराया। दोनों विधायकों ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने पुराने प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित एफआईआर का हवाला देते हुए सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांगड़ा ने कहा कि बुधवार को एचटीएम थाना प्रभारी ने शिकायत तो ले ली थी लेकिन उसकी प्राप्ति रसीद नहीं दी। बाद में पेन ड्राइव के साथ दोबारा शिकायत देने पर उन्हें रसीद उपलब्ध कराई गई। मामले को लेकर जांगड़ा समाज के लोगों के भी फोन आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे डीलर वेलफेयर एसोसिएशन एसपी से मिलेगी। इसके बाद जांगड़ा समाज का प्रतिनिधिमंडल जांच और सुरक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। वहीं एचटीएम थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


दो दिन में रकम दे दे नहीं तो तुझे और परिवार को जान से मार दूंगा

जांगड़ा ने बताया कि बुधवार शाम 6:20 बजे व्हाटस एप पर पुर्तगाल नंबर से कॉल आई। कॉल मिस होने के कारण अटेंड नहीं हो सकी। 2 मिनट बाद उसी नंबर से 25 सेकंड का एक ऑडियो वॉयस मैसेज मिला। मैसेज में कहा हां सुरेंद्र क्या हाल-चाल हैं तेरे? गिली राणा बोलूं रोहित गोदारा ग्रुप ते। मेरे भाई 2 करोड़ खातर फोन करेया था तेरे पे। मन्ने हां ना का जवाब दिए, दो दिन का टाइम है। रिकॉर्डिंग सुनकर तुरंत बैक कॉल करिये। एक बार कन्फर्म करवा लिये, ठीक है? एसपी, डीएसपी जिस मर्जी ते कन्फर्म करवा लिये, दोबारा बैक कॉल कर लिये मेरे पे। दो दिन का टाइम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed