{"_id":"6a812d160133a6195205c3df","slug":"serious-allegations-against-the-police-in-jeevan-murder-case-justice-committee-sends-complaint-to-dgp-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जीवन हत्याकांड मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, न्याय समिति ने DGP और मानवाधिकार आयोग को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जीवन हत्याकांड मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, न्याय समिति ने DGP और मानवाधिकार आयोग को भेजी शिकायत
Sun, 16 Aug 2026 08:53 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
Published by: Naveen
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:53 AM IST
सार
आरोप लगाया गया है कि पुरुष पुलिस अधिकारियों ने महिला प्रदर्शनकारियों और शांतिपूर्वक बैठे बुजुर्गों के साथ धक्का-मुक्की, बदतमीजी व मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हुए।
विज्ञापन
पत्थरबाजी करते हांसी के एसपी विनोद कुमार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिसाय पुल पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। जीवन हत्याकांड न्याय समिति ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक, नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन और स्टेट ह्यूमन राइट कमीशन को औपचारिक शिकायत भेजकर हांसी एसपी और सीआईए इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोप लगाए हैं और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एके-47 तानकर धमकी देने का आरोप
समिति का आरोप है कि 15 अगस्त को सिसाय पुल पर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान सीआईए इंचार्ज कप्तान सिंह ने प्रदर्शनकारियों पर एके-47 राइफल तान दी और सीधे गोली मारने की धमकी दी, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया। शिकायत पत्र में हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों पर पथराव और लाठीचार्ज कराने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
महिलाओं व बुजुर्गों से बदसलूकी
आरोप लगाया गया है कि पुरुष पुलिस अधिकारियों ने महिला प्रदर्शनकारियों और शांतिपूर्वक बैठे बुजुर्गों के साथ धक्का-मुक्की, बदतमीजी व मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हुए।
विज्ञापन
सिविल ड्रेस में हथियारबंद लोग
समिति ने दावा किया है कि पुलिस बल के साथ सिविल ड्रेस में भी कुछ हथियारबंद असामाजिक तत्व मौजूद थे, जिन्होंने भीड़ पर लाठीचार्ज और पथराव किया।
न्याय समिति की मांग
न्याय समिति ने डीजीपी से मांग की है कि मामले से जुड़े सभी कथित फोटो-वीडियो और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, आरोपी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ उचित धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।