फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yellow Alert for rain in Haryana: Mixed weather conditions across districts; residents troubled by humid heat

हरियाणा में बारिश के लिए दो दिन येलो अलर्ट: कई जिलों में धूप का मिला-जुला असर, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Sun, 16 Aug 2026 08:32 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 16 Aug 2026 08:32 AM IST
सार

हरियाणा के जिले पानीपत और सोनीपत के कई हिस्सों में तेज बारिश से निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। पानीपत में 36 मिमी और पंचकूला-करनाल में करीब 18 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Yellow Alert for rain in Haryana: Mixed weather conditions across districts; residents troubled by humid heat
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान पानीपत, सोनीपत, करनाल, पंचकूला और यमुनानगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं, भिवानी, हिसार, नारनौल और महेंद्रगढ़ जैसे पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में उमस और धूप का मिला-जुला असर बना हुआ है।

विज्ञापन


बारिश और जलभराव का असर
पानीपत और सोनीपत के कई हिस्सों में तेज बारिश से निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। पानीपत में 36 मिमी और पंचकूला-करनाल में करीब 18 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद औसत अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, पश्चिमी हरियाणा के सिरसा और हिसार में पारा 35°C से 36.7°C के बीच दर्ज किया गया, जिससे वहां उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से राज्य में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 17 और 18 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed