{"_id":"6a319c13e148a2372e0115a7","slug":"slip-roads-to-be-constructed-at-both-gates-of-sector-14-will-provide-relief-from-traffic-jams-hisar-news-c-21-hsr1020-892637-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर-14 के दोनों गेट पर बनेगा स्लिप रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर-14 के दोनों गेट पर बनेगा स्लिप रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
मेयर प्रवीण पोपली, निगम आयुक्त नीरज व अन्य अधिकारी निरीक्षण करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 के गेट नंबर 1 और 2 पर प्रस्तावित स्लिप रोड निर्माण तथा अलाइनमेंट तय करने को लेकर मेयर प्रवीण पोपली, निगम आयुक्त नीरज, पूर्व पार्षद टीनू जैन, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर संदीप बाना, एचएसवीपी के अधिकारी तथा ट्रैफिक एसएचओ सहित संबंधित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की वर्तमान यातायात स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया और ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने माना कि प्रस्तावित स्लिप रोड दोनों गेटों पर पीक आवर्स में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने का प्रभावी और कम लागत वाला समाधान साबित हो सकता है।
इस दौरान प्रारंभिक ड्रॉइंग और अलाइनमेंट प्रस्ताव तैयार कर उन्हें अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि परियोजना को तय समयसीमा में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सेक्टर-14 के निवासी होने के कारण इस समस्या को बेहतर समझते हैं और लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों गेटों का निर्माण आधुनिक डिजाइन और इंजीनियरिंग के अनुसार किया जाएगा, ताकि यह न केवल सुंदर दिखें बल्कि यातायात में बाधा भी न बने। परियोजना को लेकर आम नागरिकों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं तथा अंतिम निर्णय विशेषज्ञ समिति द्वारा लिया जाएगा। साथ ही दिल्ली रोड को सिक्स लेन करने के विकल्प को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।