{"_id":"69e868057488fbbd3908952b","slug":"speeding-van-strikes-motorcyclist-and-pedestrians-in-hisar-one-dead-three-injured-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन घायल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार
गंगवा निवासी गोविंद अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर सवार की तरफ आ रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही वैन ने पैदल राहगीर बालावास निवासी दिनेश व इंद्रजीत को भी अपनी चपेट में ले लिया।
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गंगवा गांव में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात को एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आजाद नगर थाने से जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos
जांच अधिकारी ने बताया कि गंगवा निवासी गोविंद (28) अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर सवार की तरफ आ रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही वैन ने पैदल राहगीर बालावास निवासी दिनेश व इंद्रजीत को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चारों लोग घायल हो गए। सभी को राहगीरों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां गोविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। वहीं, वैन चालक हादसे के बाद भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद के घर वाले बना रहे हैं नया मकान
गोविंद के घर वाले नया मकान बना रहे हैं। उसका पुराना घर कच्चा था और काफी पुराना भी था। गोविंद एक भाई और दो बहन है। भाई पढ़ाई करता है। उसकी एक बहन सरकारी नौकरी करती है जबकि एक घर पर ही रहती है।

कमेंट
कमेंट X