सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JGU Case: CCTV Footage of JJP Leader Ravi Ahuja's Arrest Goes Viral

जीजेयू प्रकरण : जजपा नेता रवि आहूजा की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
JGU Case: CCTV Footage of JJP Leader Ravi Ahuja's Arrest Goes Viral
विज्ञापन
हिसार। जीजेयू प्रकरण में जजपा नेताओं की गिरफ्तारी का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और महिला आयोग को शिकायत भेजी है।
Trending Videos

वर्ष 2024 में हिसार विधानसभा से जजपा प्रत्याशी रहे रवि आहूजा ने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए दावा किया कि 17 अप्रैल को अलसुबह करीब 3:57 बजे पुलिस पिस्तौल में गोलियां भरकर उनके घर में घुसी। ऐसा लगा जैसे मेरा एनकाउंटर करने वाले हैं। सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने मुझ पर पिस्तौल तानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि आहूजा का कहना है कि वे आम व्यापारी हैं। उनके खिलाफ न कोई एफआईआर दर्ज है और न ही कोई शिकायत। उन्होंने इस कार्रवाई को भय पैदा करने वाला बताया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनके साथियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। जजपा के पूर्व अध्यक्ष तरुण गोयल के घर पुलिस ने सुबह करीब 5:30 बजे छापा मारा। विरोध करने पर अभद्रता की गई। वहीं एससी सेल के अध्यक्ष विजेंद्र धानक के गांव दुर्जनपुर स्थित घर में कार्रवाई के दौरान अनुचित व्यवहार के आरोप लगे हैं। पार्टी ने विजेंद्र धानक से जुड़े मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष भी उठाया है।
रवि आहूजा ने बताया कि पंचकूला में हुई पार्टी बैठक में 27 अप्रैल को हिसार में ‘छात्र हित महापंचायत’ बुलाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। एक आम नागरिक को सुबह 4 बजे गन लोड करके पुलिस कस्टडी में लेने पहुंच जाती है। यह कार्रवाई प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि बिना किसी केस के इस प्रकार की कार्रवाई चिंताजनक है।

-------------
आरोप : पुलिस सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गई

जजपा युवा विंग हलका अध्यक्ष गौरव सैनी, पार्टी प्रवक्ता रविंद्र कुमार उर्फ रवि आहूजा, एडवोकेट तरुण गोयल, जजपा एससी सेल अध्यक्ष विजेंद्र धानक, जितेंद्र श्योराण की तरफ से मानवाधिकार, महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि 16-17 अप्रैल की रात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उनके घरों पर डकैतों की तरह धावा बोला। सादी वर्दी में आए हथियारबंद पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों को धमकाया। हमारे घरों से सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए।

एसपी को सौंपी शिकायत
विजेंद्र धानक और जितेंद्र श्योराण ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके घरों से जबरन डीवीआर हटाई गई जो कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed