सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ukhlana Municipal Elections: Officials waited for nominations on the first day

उकलाना पालिका चुनाव : पहले दिन नामांकन का इंतजार करते रहे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ukhlana Municipal Elections: Officials waited for nominations on the first day
विज्ञापन
हिसार। उकलाना नगर पालिका चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन पहले दिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। निर्धारित समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अधिकारी इंतजार करते रहे।
Trending Videos

चेयरपर्सन पद के नामांकन के लिए बरवाला के एसडीएम अश्वीर नैन को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड 1 से 8 तक के लिए नायब तहसीलदार और वार्ड 9 से 16 तक के लिए बीडीपीओ को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। हालांकि अभी तक चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी अश्वीर नैन के अनुसार नामांकन 21 से 25 अप्रैल तक भरे जाएंगे। 27 अप्रैल को जांच, 28 अप्रैल को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। मतदान 10 मई को कराया जाएगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। आवश्यकता पड़ने पर 12 मई को पुनर्मतदान कराया जा सकता है। नगराधीश सुभाष चंद्र ने बताया कि चुनाव के दौरान सार्वजनिक स्थान जैसे सरकारी भवन, दीवारें, बिजली के खंभे, बस स्टैंड पर पोस्टर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने पर डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
चुनाव के दौरान ड्राई-डे घोषित
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) महेंद्र पाल ने बताया कि चुनाव क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान से एक दिन पहले और मतदान के दिन ड्राई-डे रहेगा। इस दौरान शराब की बिक्री, परोसने और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब सहित सभी लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों को भी इसका पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed