{"_id":"6a6d0469bfacb7b7c40c4937","slug":"students-made-aware-of-the-dangers-of-digital-addiction-hisar-news-c-21-hsr1005-921250-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डिजिटल नशे के खतरों से विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डिजिटल नशे के खतरों से विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन
सरकारी विद्यालय जहाजपुल के एनएसएस शिविर में शामिल स्वयंसेवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाजपुल में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के एक दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को डिजिटल नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। शिविर में कक्षा 11वीं और 12वीं के करीब 220 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि सिविल अस्पताल की मनोवैज्ञानिक डॉ. शालू बूरा ने मोबाइल और सोशल मीडिया की लत से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरणों का जरूरत के अनुसार ही उपयोग करना चाहिए। अत्यधिक स्क्रीन टाइम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। शिविर में पिछले पांच वर्षों के 10 पूर्व एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया।
पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम अधिकारी संदीप शर्मा और निर्मला देवी ने बताया कि शिविर के दौरान ग्रीन हिसार फिट हिसार संस्था के सहयोग से पौधरोपण किया गया। स्वयंसेवकों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. कुलदीप गोयत ने विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।