फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Surendra Bajaj becomes President of the Rajguru Market Welfare Association.

Hisar News: राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बने सुरेंद्र बजाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Surendra Bajaj becomes President of the Rajguru Market Welfare Association.
पंजाबी धर्मशाला में राजगरू मार्केट के नए प्रधान सुरेंद्र बजाज का स्वागत करते व्यापारी।
हिसार। राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में सुरेंद्र बजाज को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। वीरवार शाम पंजाबी धर्मशाला आयोजित आमसभा में चुनाव अधिकारियों ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। बजाज ने महेश चौधरी को सचिव, कमल अरोड़ा को उपप्रधान और दर्शन खुराना को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन

सरपरस्त गौतम नारंग, हरिकिशन ढालिया, जगदीश कटारिया तथा चुनाव अधिकारी सुशील गोयल, प्रदीप सचदेवा और दीपक अग्रवाल की देखरेख में बैठक हुई। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 7 जुलाई को प्रधान पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 22 जुलाई तक केवल सुरेंद्र बजाज का ही नामांकन प्राप्त हुआ। इसी आधार पर उन्हें सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए प्रधान घोषित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व प्रधान रवि मेहता, सचिव सुभाष आहुजा और उनकी कार्यकारिणी द्वारा मार्केट के विकास, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। सुरेंद्र बजाज ने बताया कि कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा अगले एक-दो दिन में बैठक कर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा, स्वच्छता और पार्किंग पर रहेगा फोकस
नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्र बजाज ने कहा कि उनकी टीम राजगुरु मार्केट के समग्र विकास, बेहतर सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग और व्यापारिक हितों के लिए पारदर्शिता व निष्ठा के साथ कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि पार्किंग समस्या के समाधान के लिए नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की जाएगी। मार्केट में सभी सीसीटीवी कैमरों को चालू कराया जाएगा तथा आवश्यकता के अनुसार पुलिस गश्त भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed