{"_id":"69b8642459b3fe43ca0c2f6f","slug":"the-accused-of-firing-outside-the-house-was-arrested-after-six-months-hisar-news-c-21-hsr1020-830537-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर के बाहर फायरिंग करने का आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर के बाहर फायरिंग करने का आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महाबीर कॉलोनी निवासी अरुण उर्फ कशी को काबू कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि 18 नवंबर 2025 को महावीर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि रात करीब 12 बजे उसके पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान कुछ युवक गली में शोर-शराबा कर रहे थे। इसी बीच शिकायतकर्ता के भतीजे के साथ उनका झगड़ा हो गया।
कुछ देर बाद कुछ युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिनमें से एक युवक ने अपने पास मौजूद पिस्तौल से घर के बाहर फायरिंग कर दी और सभी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। 12 क्वार्टर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को मुख्य आरोपी महाबीर कॉलोनी वाल्मीकि चौक निवासी अरुण उर्फ कशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब छह महीने से फरार चल रहा था।
जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरुण, बेलरखा निवासी मुख्य आरोपी अनूप का साथी है। वह उसके साथ मिलकर एक डकैती की वारदात में भी शामिल रहा है। इस मामले में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी को थाना शहर की हवालात में रखा गया है और मंगलवार सुबह उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
Trending Videos