सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The blessings of parents are the biggest asset in life: Ramswaroop Popli

माता-पिता का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : रामस्वरूप पोपली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The blessings of parents are the biggest asset in life: Ramswaroop Popli
हिसार में अति​थियों का स्वागत करते भारतीय विकास परिषद के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
हिसार। भारतीय विकास परिषद (भाविप) की वीर शाखा के सदस्यों ने सोमवार को एचएयू परिसर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के 250 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जुराबें वितरित कीं। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रिंसिपल ओमप्रकाश डाबला के मार्गदर्शन में हुआ। प्रमुख समाजसेवी रामस्वरूप पोपली ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
Trending Videos

वीर शाखा के अध्यक्ष डॉ. रमेश आर्य ने इस अवसर पर कहा कि समाज के जरूरतमंदों के लिए मुफ्त इलाज की आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से उनकी संस्था वीर जनसेवार्थ औषधालय के माध्यम से गरीब मरीजों को चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। विशिष्ट अतिथि विनोद मलिक और विद्यालय की उपप्राचार्या कुसुम ने भी इस पहल की सराहना की। इस कार्यक्रम में डॉ. सतीश वर्मा, संजय भयाना, विजय चावला, जगदीप राणा, पुष्पा, आशीष, रंजना, नवीन और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed