सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The sanctity of faith will be upheld, and the environment will suffer no harm.

Hisar News: कायम रहेगा आस्था का मान, पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The sanctity of faith will be upheld, and the environment will suffer no harm.
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम और ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन ने शहर में धार्मिक स्थलों की स्वच्छता-पवित्रता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के के उद्देश्य से नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत खंडित मूर्तियां, भगवान के पुराने या अनुपयोगी वस्त्र, पूजा सामग्री, धार्मिक सजावट का सामान और फोटो फ्रेम जैसी वस्तुओं के सुरक्षित और सम्मानजनक निस्तारण की व्यवस्था की गई है। विधायक सावित्री जिंदल ने निजी से कोष शहर के सभी वार्डों में प्रमुख धार्मिक स्थलों पर इसके लिए ड्रम रखवाएं हैं।
Trending Videos

निगमायुक्त नीरज ने बताया कि पूजा-पाठ की सामग्री और धार्मिक फोटो अक्सर सड़क या पेड़ के नीचे फेंकी जाती हैं जिससे उनका अनादर होता है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। नगर निगम की नई पहल के तहत इसे सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से निस्तारित किया जाएगा ताकि आस्था और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहें। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की है कि पूजा-पाठ की सामग्री को सड़क, पेड़ या जलस्रोतों की बजाय निर्धारित स्थान पर ही डालें। खुले में या जल स्रोतों में धार्मिक सामग्री डालने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन स्थानों धार्मिक स्थलों पर रखे गए ड्रम



-वार्ड 1 : श्री देवी भवन मंदिर, नजदीक एफसी कॉलेज

-वार्ड 2 : श्री बुधला संत मंदिर, सेक्टर 14

-वार्ड 3 : सनातन धर्म हनुमान मंदिर, नागौरी गेट

-वार्ड 4 : शीतला माता मंदिर, लाहौरिया चौक

-वार्ड 5 : लाहौरिया मंदिर, लाहोरिया चौक

-वार्ड 6 : बाबा दाना शेर मंदिर, टिब्बा दानाशेर
-वार्ड 7 : सिद्ध श्री हनुमान मंदिर ओपी जिंदल पार्क के पीछे, मिलगेट
-वार्ड 8 : मां बगलामुखी मंदिर, तरसेम नगर

-वार्ड 9 : बाबा बालक नाथ मंदिर, तरसेम नगर

-वार्ड 10 : शिव मंदिर, सूर्य नगर

-वार्ड 11 : श्री हनुमान मंदिर, मेन रोड, सातरोड
-वार्ड 12 : श्री शिव मंदिर, मॉडल टाउन एक्सटेंशन व मां जगदम्बे मंदिर, सेक्टर 9-11

-वार्ड 13 : सिद्धिविनायक मंदिर, पुष्पा कॉम्प्लेक्स

-वार्ड 14 : श्री श्याम मंदिर, सेक्टर 16-17

-वार्ड 15 : श्री काली माता मंदिर, बैंक कॉलोनी

-वार्ड 16 : श्री राम दरबार मंदिर, पटेल नगर

-वार्ड 17 : श्री हनुमान मंदिर, कैमरी रोड

-वार्ड 20 : श्री हनुमान मंदिर, अग्रसेन कॉलोनी बालसमंद रोड






नगर निगम और फाउंडेशन की ओर से धार्मिक सामग्री एकत्रित करने की सराहनीय मुहिम शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य नदियों, तालाबों और सार्वजनिक स्थानों को प्रदूषण से बचाना है। यह कदम स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
- सावित्री जिंदल, विधायक हिसार।

धार्मिक सामग्री को एकत्रित करने के लिए जो मुहिम शुरू की गई वो बहुत ही सराहनीय है। शहरवासियों से अपील है कि आपके घर, दुकान या प्रतिष्ठान से निकलने वाली जो भी धार्मिक सामग्री को नजदीक के धार्मिक स्थलों पर रखे ड्रमों में डाले ताकि उसका सुरक्षित निस्तारण हो।
- प्रवीण पोपली, मेयर, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed