{"_id":"6928a0717accfc723f06275a","slug":"the-temperature-in-kaithal-reached-55-degrees-celsius-the-coldest-in-the-state-hisar-news-c-21-hsr1005-758966-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैथल में पारा 5.5 पर पहुंचा, प्रदेश में रहा सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैथल में पारा 5.5 पर पहुंचा, प्रदेश में रहा सबसे ठंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। खासकर रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को कैथल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही कैथल की रात प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। यह इस सीजन का अब तक सबसे कम तापमान भी है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी राज्यों खासकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पड़ रहा है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख कर रही हैं। इसके असर से तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है लेकिन रात के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। खास बात यह है कि प्रदेश के सभी जिलों में रात का 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं दिन के तापमान में कहीं मामूली बढ़ोतरी तो कहीं गिरावट आई।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके अलावा रात व दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। शनिवार को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा और फिर से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख करेंगी, जिनके असर से तापमान में दोबारा गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना है। चूंकि अभी वातावरण में नमी नहीं है तो पाला जमने की स्थिति भी आ सकती है।
ये रहा न्यूनतम तापमान
अंबाला-9.8
हिसार-5.7
करनाल-7.0
रोहतक-8.0
भिवानी-8.0
सिरसा-6.0
फरीदाबाद-8.7
गुरुग्राम-7.8
जींद-7.5
कैथल-5.5
महेंद्रगढ़-6.1
पंचकूला-8.3
पानीपत-7.9
सोनीपत-7.9
Trending Videos