{"_id":"6a46c561db818c36ee02fbf7","slug":"today-the-demand-for-providing-t-connection-to-chanaut-will-be-raised-across-the-state-hisar-news-c-21-hsr1020-902739-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज पूरे प्रदेश में उठेगी चानौत को टी-कनेक्शन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज पूरे प्रदेश में उठेगी चानौत को टी-कनेक्शन देने की मांग
Fri, 03 Jul 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। शहर के लिए बिछाई जा रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से गांव चानौत को टी-कनेक्शन देने की मांग के लिए शुक्रवार को को प्रदेश के सभी 23 जिलों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। हांसी में किसान नेता दशरथ मलिक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश के 22 जिलों में किसान, खाप प्रतिनिधि व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य ज्ञापन देंगे।
वीरवार सुबह बारिश के बाद भी गांव में 48वें दिन धरना जारी रहा। धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी 23 जिलों में किसान संगठनों, खापों और सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उनका कहना है कि अमृत टू योजना के तहत बिछाई जा रही इस पाइपलाइन से टी-कनेक्शन दिया जाए। 4 जुलाई को चानौत गांव में जलघर से धरना स्थल तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी।
जलघर के टैंक में पानी भरने का कार्य रुकवाया:
उधर, गांव चानौत में जलघर के टैंक में पानी भरने का कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि टैंक की तली में पहले से चव्वे का पानी जमा है। जलघर के नए टैंकों का निर्माण होना है और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में यदि मौजूदा टैंक में पानी भरा गया तो चव्वे का पानी उसमें मिल जाएगा जिससे पानी का टीडीएस बढ़ जाएगा व वह पीने योग्य नहीं रहेगा। ग्रामीणों ने मांग की कि नए टैंक बनने तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
सांसद बराला ने की बातचीत की पेशकश :
धरना कमेटी के सदस्यों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कमेटी के सदस्यों से बातचीत की। इस पर सदस्यों ने साफ कहा कि अगर टी-कनेक्शन के लिए बात होगी तो वह सरकार से बातचीत के लिए तैयार है।