पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman stabbed to death by live in partner she was a mother of three

'मैंने पूजा को मार दिया': लिव-इन में रही तीन बच्चों की मां का कत्ल, 10-15 बार चाकू से वार; खुद थाने गया आरोपी

Fri, 03 Jul 2026 10:08 AM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Jul 2026 10:08 AM IST
सार

शिव कॉलोनी में गौरव ने सहमति संबंध में रह रही पूजा की चाकू से हत्या कर दी। गौरव ने वीरवार सुबह खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूला। उसे पूजा पर शक था।

विज्ञापन
Woman stabbed to death by live in partner she was a mother of three
लिव-इन पार्टनर का कत्ल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिसार शहर के वार्ड 10 स्थित शिव कॉलोनी में बुधवार रात एक युवक ने सहमति संबंध में रह रही महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वीरवार सुबह करीब आठ बजे वह खुद पुलिस थाने पहुंचा और कहा कि उसने पूजा को मार दिया है। पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया और वारदात स्थल पर पहुंची। शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। पुलिस आरोपी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन



एचटीएम थाना पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार के बेतिया जिले के बगहा गांव की रहने वाली पूजा (30) महावीर कॉलोनी में किराये के मकान में उत्तर प्रदेश के शामली जिला निवासी गौरव के साथ करीब पांच साल से सहमति संबंध में रह रही थी। गौरव ई-रिक्शा चलाता है और वेटर पार्टी में भी काम करता है। पूजा होटल में काम करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात करीब ढाई बजे दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गौरव ने चाकू से 10-15 वारकर पूजा की हत्या कर दी। एचटीएम थाना प्रभारी विकास ने बताया कि गौरव के कबूलनामे के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसे  शक था कि पूजा किसी और व्यक्ति के संपर्क में है। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी। पूजा की मां संगीता की रिपोर्ट पर गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

गर्दन पर चाकू से सात से आठ वार
पुलिस मौके पर पहुंची तब पूजा का लहूलुहान शव पड़ा था। उसकी गर्दन पर चाकू से सात से आठ वार किए गए थे। मुंह, पीठ, पेट और हाथों पर भी चाकू से हमला किया।
 

बेटा बोला- मम्मी फोन मांग रही थी, पापा ने तोड़ दिया 
पूजा के एक बेटा और एक बेटी है जो झज्जर में एक स्कूल में पढ़ते हैं और हॉस्टल में रहते हैं। स्कूलों में छुटिट्यां होने पर दोनों पूजा के पास आए हुए थे। बेटे किशन ने बताया कि रात करीब नौ बजे मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ था। मम्मी फोन मांग रही थी जिसे पापा ने तोड़ दिया। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घर के बाहर भीड़ जुटने के बावजूद सुबह तक बच्चों की पता नहीं था कि उनकी मम्मी अब इस दुनिया में नहीं रही। नानी संगीता दोनों को अपने साथ घर ले गई। 

पहले पति ने छोड़ा, देवर के साथ सहमति संबंध में रही 
संगीता ने बताया कि वह पति और बेटे के साथ हिसार में उमेद विहार कॉलोनी में रह रही है। उसके दो लड़कियां और एक लड़का है। पूजा तीनों में सबसे बड़ी थी। उसकी शादी बिहार में ही राजू के साथ की थी। उससे दो बच्चे किशन और सोनिया हुए। इसके बाद वह पति और बच्चों के साथ हिसार आ गई। 

साथ में राजू का भाई भोला भी आया। हिसार में पूजा और राजू के बीच अनबन रहने लगी। इससे पूजा और पहले से शादीशुदा भोला के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। यह देख राजू अपने गांव चला गया। पूजा ने भोला का तलाक करवाया और उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगी। इससे उन्हें एक बेटी हुई। 

मां का दावा- गौरव ने पूजा के साथ की थी कोर्ट मैरिज
संगीता ने बताया कि करीब पांच साल पहले पूजा गौरव के संपर्क में आई और दोनों में बातचीत होने लगी। उसने पूजा को चेताया था कि यह लड़का ठीक नहीं है। गौरव, भोला को भी धमकाने लगा और पूजा को छोड़ने का दबाव बनाने लगा। उसके डर से आखिर भोला पूजा को छोड़कर चला गया। 

इसके कुछ दिन बाद  गौरव जबरदस्ती पूजा को कोर्ट ले गया और उससे कोर्ट मैरिज कर ली। संगीता का आरोप है कि गौरव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले हथियार सप्लाई करता था। वह बेटी से गंदे काम भी करवाता था। एसएचओ ने बताया कि दोनों के बीच कोर्ट मैरिज संबंधी साक्ष्य अभी  नहीं मिले हैं। 

प्रॉपर्टी में उत्तराधिकारी नहीं बनाने से खफा था 
पुलिस के मुताबिक संगीता ने रिपोर्ट में बताया कि पूजा ने अपनी कमाई से 132 गज का एक प्लॉट खरीदा था। अब वह इसमें वह घर बना रही थी। पूजा ने इस प्लाट के दस्तावेज में उत्तराधिकारी के तौर पर पहले गौरव का नाम लिखवाया था। बाद में पहले पति राजू से हुए बच्चों को उत्तराधिकारी बना दिया। उसने आरोप लगाया कि गौरव ने इसी वजह से पूजा की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed