Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Farmers Union protests demanding water supply to Chanout through urban pipeline.
{"_id":"6a47657b45f31e173801c448","slug":"video-hansi-farmers-union-protests-demanding-water-supply-to-chanout-through-urban-pipeline-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी : चानौत को शहरी पाइपलाइन से पानी देने की मांग पर किसान यूनियन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी : चानौत को शहरी पाइपलाइन से पानी देने की मांग पर किसान यूनियन का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने चानौत गांव को शहरी पाइपलाइन से टी के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसान यूनियन के नेताओं विकास सीसर और धर्मपाल बाडाला ने कहा कि उनकी केवल एक ही मांग है कि चानौत गांव को शहरी पाइपलाइन से टी के माध्यम से पानी दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा सरकार के दौरान पाइपलाइन पर टी लगाई गई थी, लेकिन बाद में हांसी के विधायक विनोद भयाना के कहने पर उसे हटवा दिया गया।
किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो किसान आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर सरकार के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया जाएगा।
किसान नेताओं ने बताया कि आज सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही घोषणा की कि 6 जुलाई को चानौत गांव में एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति और बड़े फैसले लिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।