{"_id":"6a47316ecb8160ac6307c370","slug":"demand-for-providing-a-t-connection-to-chanaut-will-be-raised-across-entire-state-today-in-haryana-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आज पूरे प्रदेश में उठेगी चानौत को T-कनेक्शन देने की मांग, सभी जिलों में CM के नाम सौंपे जाएंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आज पूरे प्रदेश में उठेगी चानौत को T-कनेक्शन देने की मांग, सभी जिलों में CM के नाम सौंपे जाएंगे ज्ञापन
Fri, 03 Jul 2026 09:20 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:20 AM IST
सार
धरना कमेटी के सदस्यों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कमेटी के सदस्यों से बातचीत की। इस पर सदस्यों ने साफ कहा कि अगर टी-कनेक्शन के लिए बात होगी तो वह सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
चानौत में धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के लिए बिछाई जा रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से गांव चानौत को टी-कनेक्शन देने की मांग के लिए शुक्रवार को प्रदेश के सभी 23 जिलों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। हांसी में किसान नेता दशरथ मलिक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश के 22 जिलों में किसान, खाप प्रतिनिधि व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य ज्ञापन देंगे। वहीं घिराय में राष्ट्रीय बूरा सिरोही खाप के पूर्व प्रधान कुलदीप ने बैठक में चानौत आंदोलन को समर्थन का एलान किया है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह बारिश के बाद भी गांव में 48वें दिन धरना जारी रहा। धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी 23 जिलों में किसान संगठनों, खापों और सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उनका कहना है कि अमृत टू योजना के तहत बिछाई जा रही इस पाइपलाइन से टी-कनेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन
4 जुलाई को चानौत गांव में जलघर से धरना स्थल तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी। उधर, गांव चानौत में जलघर के टैंक में पानी भरने का कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि टैंक की तली में पहले से चव्वे का पानी जमा है।
विज्ञापन
सांसद बराला ने की बातचीत की पेशकश
धरना कमेटी के सदस्यों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कमेटी के सदस्यों से बातचीत की। इस पर सदस्यों ने साफ कहा कि अगर टी-कनेक्शन के लिए बात होगी तो वह सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं।