Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Waterlogging follows rain; officials say drainage lines will be cleaned again after the rainy spell.
{"_id":"6a4765646bc2ee28aa009d44","slug":"video-hansi-waterlogging-follows-rain-officials-say-drainage-lines-will-be-cleaned-again-after-the-rainy-spell-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: बारिश के बाद हुआ जलभराव, अधिकारी बोले बरसात के बाद फिर होगी ड्रेनेज लाइनों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: बारिश के बाद हुआ जलभराव, अधिकारी बोले बरसात के बाद फिर होगी ड्रेनेज लाइनों की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। वीरवार सुबह हुई बारिश का बाद हुए जलभराव और ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में हैं। इस पर विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि शहरी ड्रेनेज सिस्टम की जिम्मेदारी पब्लिक हेल्थ विभाग की है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के ड्रेनेज सिस्टम का कार्य सिंचाई विभाग देखता है।
उन्होंने बताया कि बरसात से पहले विशेष अभियान चलाकर शहर की ड्रेनेज लाइनों की सफाई कराई गई थी। इस अभियान में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला और विधायक विनोद भयाना भी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
संजीव त्यागी ने बताया कि शहर के पानी की निकासी दो दिशाओं में होती है। लगभग दो-तिहाई पानी लालपुरा की ओर जाता है, जबकि एक-तिहाई पानी भिवानी रोड की तरफ बहता है। उन्होंने कहा कि अब तक 101 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है और मानसून की अभी शुरुआत ही हुई है।
उन्होंने कहा कि ड्रेनेज लाइनों की सफाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। पहली बारिश के दौरान सॉलिड वेस्ट और कचरा मैनहोल के जरिए लाइनों में पहुंच जाता है, जिससे कई जगह लाइनें जाम हो जाती हैं। मौसम विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिनों तक और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद विभाग दोबारा अभियान चलाकर ड्रेनेज लाइनों की सफाई करेगा, ताकि बारिश के दौरान निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।