{"_id":"69823a3c4fb32d28dc05b13a","slug":"two-western-disturbances-will-be-active-on-february-6-and-9-with-a-low-chance-of-rainfall-hisar-news-c-21-hsr1005-804270-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 6 व 9 फरवरी को सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की संभावना कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 6 व 9 फरवरी को सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की संभावना कम
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 6 व 9 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर दोनों के असर से बारिश की संभावना काफी कम है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी है। इस नमी के कारण ऊपरी सतह पर बादल बन रहे हैं लेकिन इनके असर से बारिश की नहीं होती। वहीं जहां हवा शांत बनी हुई है, वहां कोहरा छा जाता है। मंगलवार को भी प्रदेश में सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा। हालांकि मौसम के साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हिसार में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं नूंह व भिवानी में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
-- -- -- -- -- -- -
आगे ऐसा रहेगा मौसम
अभी दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इस दौरान उत्तरी जिलों में कोहरा छाएगा, जबकि बाकी क्षेत्रों में अगर हवाएं शांत रहती है तो कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 6 व 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 6 फरवरी का विक्षोभ कमजोर रहेगा। इस दौरान सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि 9 फरवरी को सक्रिय होने वाला विक्षोभ भी प्रदेश में असरदार साबित नहीं होगा।
Trending Videos