सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Unlikely that the stormwater drainage project for Urban Estate-II will be completed on schedule.

Hisar News: अर्बन एस्टेट-टू की बरसाती पानी निकासी परियोजना तय समय पर पूरी होनी मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Unlikely that the stormwater drainage project for Urban Estate-II will be completed on schedule.
अर्बन एस्टेट टू में बरसाती पानी निकासी के लिए पंप सेट के लिए खोदा गया गड्ढा।
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट-टू के लिए बनाई जा रही स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना का काम तय डेडलाइन 1 जुलाई तक पूरा होना मुश्किल माना जा रहा है। करीब 8.41 करोड़ रुपये की इस योजना में अब तक लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है जबकि करीब 30 प्रतिशत काम अभी शेष है। परियोजना का उद्देश्य अर्बन एस्टेट-टू क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी को सुचारु बनाना है।


योजना के तहत पानी की निकासी के लिए पंपिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। अर्बन एस्टेट से निकलने वाला बरसाती पानी कुमारी सैलजा की कोठी के पास बनाए जा रहे पंप हाउस में एकत्र किया जाएगा। यहां से मोटरों की मदद से पानी को उठाकर डाबड़ा चौक से दिल्ली रोड की ओर जाने वाली मुख्य ड्रेनेज लाइन में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना को चार ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। ब्लॉक एक और दो में काम पूरा हो चुका है जबकि ब्लॉक तीन में कार्य तेजी से चल रहा है। इस ब्लॉक में न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल से विश्वास स्कूल तक पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस मुख्य लाइन से आसपास की गलियों की छोटी पाइपलाइनें भी जोड़ी जाएंगी ताकि क्षेत्र का पूरा बरसाती पानी एकत्र होकर मुख्य नाले में जा सके।
विज्ञापन


ब्लॉक चार जो दुष्यंत चौटाला की कोठी क्षेत्र से सूर्य नगर आरओबी तक फैला है में अभी काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में इस बरसात के सीजन में परियोजना के पूरी तरह से तैयार होने पर संशय बना हुआ है। पंपिंग सिस्टम पर आधारित इस योजना में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जल निकासी प्रभावित होने की संभावना भी जताई जा रही है।

-----------

बिजली कट से होगी परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ड्रेनेज का ढलान इस प्रकार रखा जाता कि पानी सीधे दिल्ली रोड की ओर प्राकृतिक रूप से बह सके तो पंपिंग की जरूरत कम हो सकती थी। उनका यह भी कहना है कि बारिश के दौरान बिजली कट होने पर पंप हाउस बंद हो जाने से जलभराव की समस्या बनी रह सकती है।

बरसाती पानी निकासी परियोजना पर कार्य चल रहा है। बारिश के कारण कुछ समय काम प्रभावित हुआ है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए और जहां संभव हो, पहले चरणों को चालू किया जाए।


- महेंद्र पाल, डीसी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article