सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Upon receiving information about the registration of a molestation case, the young man consumed poison and died.

Hisar News: छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना पाकर युवक ने निगला जहर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Upon receiving information about the registration of a molestation case, the young man consumed poison and died.
विज्ञापन
बालसमंद। डोभी गांव निवासी युवक कृष्ण ने सोमवार शाम खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस को मृतक के भाई सुभाष ने दिए बयान में बताया कि उसका भाई धर्मकांटा चलाने के साथ खेतीबाड़ी का कार्य करता था। सोमवार शाम गांव का ही शीशपाल, जो एक महिला के साथ रिलेशन में बताया जा रहा है, धर्मकांटे पर आया और कृष्ण के साथ मारपीट की। इसके बाद कृष्ण खेत में चला गया और फोन कर बताया कि शीशपाल ने उसके खिलाफ झूठी छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उसकी मौत का जिम्मेदार शीशपाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सुभाष खेत में पहुंचा और भाई को संभालकर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कृष्ण ने सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने शीशपाल पर गलत नीयत से साजिश कर उसे फंसाने और झूठा मामला दर्ज करवाने के आरोप लगाए हैं। बालसमंद चौकी इंचार्ज जयबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला की शिकायत पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट के आधार पर शीशपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed