फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   VHP District President receives another threat after 48 hours; caller says, "I will take the money I won't spare you."

Hisar News: विहिप के जिलाध्यक्ष को 48 घंटे बाद फिर मिली धमकी, बोला- पैसे लूंगा...छोड़ूंगा नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
VHP District President receives another threat after 48 hours; caller says, "I will take the money I won't spare you."
 रंगदारी मांगने के मामले में व्यापारियों के साथ बैठक करते बजरंग गर्ग। 
हिसार। रियल एस्टेट कारोबारी एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जांगड़ा से 48 घंटे बाद फिर से दो करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉलर ने वॉयस मैसेज भेजकर कहा कि पैसे लूंगा, छोड़ूंगा नहीं। पुलिस रात तक इस मामले की जांच में जुटी रही। हालांकि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। इससे पहले बुधवार शाम जांगड़ा को वायस मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


सुरेंद्र जांगड़ा के मोबाइल पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे विदेशी नंबर से वॉयस मैसेज आया। कॉलर ने कहा कि, तू कब पैसे देगा। पैसे लूंगा, छोड़ूंगा नहीं। नहीं देने हैं तो बता, मैं तेरा इलाज करूंगा। तेरा और सबका इलाज कर दूंगा, जान से मार दूंगा। पुलिस लगा लिया, किसी को लगा लिया। मुझे बता, तुझे पैसे देने हैं या नहीं देने। हां या ना बता। जांगड़ा ने धमकी भरे इस वायस मैसेज की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। जांगड़ा ने बताया कि उनके पास बुधवार शाम करीब 6:20 बजे व्हाट्सएप पर पुर्तगाल के नंबर से कॉल आई थी। कॉल मिस होने के करीब दो मिनट बाद उसी नंबर से 25 सेकंड का वॉयस मैसेज मिला था। इसमें कॉलर ने खुद को गिली राणा और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। मैसेज में कहा गया था, सुरेंद्र, क्या हाल-चाल हैं तेरे? गिली राणा बोल रहा हूं, रोहित गोदारा ग्रुप से। मेरे भाई ने 2 करोड़ रुपये के लिए फोन किया था तुझे। मैंने हां-ना का जवाब मांगा है। दो दिन का समय है। रिकॉर्डिंग सुनकर तुरंत बैक कॉल कर देना। एसपी, डीएसपी जिस मर्जी से कन्फर्म करवा लेना। दोबारा बैक कॉल कर लेना मेरे पर। दो दिन का टाइम है।
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की प्राथमिकी

पुलिस ने इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है और न ही सुरक्षा उपलब्ध करवाई। सुरेंद्र जांगड़ा ने वीरवार को विधायक सावित्री जिंदल और आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश को भी मामले की जानकारी दी थी। दोनों विधायकों ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा था लेकिन पुलिस ने प्रॉपर्टी मामले की एफआईआर का हवाला देते हुए सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष काठपाल को उपलब्ध करवाए दो गनमैन

कपड़ा व्यापारी सुभाष काठपाल से रंगदारी मांगने के बाद उन्हें सुरक्षा के लिए दो गनमैन उपलब्ध करवाए गए हैं। उनकी दुकान और घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। दुकान के कांच के गेट पर फ्लैक्स लगा दी गई है। इससे दुकान का अंदरूनी हिस्सा बाहर से दिखाई नहीं देता जबकि अंदर से बाहर की गतिविधियां नजर आती हैं। सुभाष काठपाल नियमित रूप से दुकान खोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से उपलब्ध करवाई गई सुरक्षा व्यवस्था से वह संतुष्ट हैं।

---

अपराधी जेल और विदेशों में बैठकर चला रहे गैंग : गर्ग

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक हुई। गर्ग ने कहा कि सुरेंद्र जांगड़ा से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की घटना से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 14 जुलाई को हिसार की क्लॉथ मार्केट में कपड़ा व्यापारी सुभाष काठपाल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। अब तक इस मामले में आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी जेल और विदेशों में बैठकर अपना गैंग चला रहे हैं। बैठक में अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, हिसार अनाज मंडी प्रधान मांगेराम रालवासिया, उप प्रधान बजरंग असरावां, पवन गुप्ता, अनिल जैन, पवन बंसल, निरंजन गर्ग और राजेंद्र बंसल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।


----

रंगदारी मांगने की घटनाएं

14 जुलाई 2026: कपड़ा व्यापारी सुभाष काठपाल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

16 फरवरी 2026: चंदन नगर के पास स्थित टाइल शोरूम मालिक से नई बोलेरो गाड़ी मांगी गई।

जून 2025: डोभी गांव के व्यापारी से भरतपुर जेल में बंद कैदी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

20 जून 2025: खजांचियान बाजार स्थित राघव ज्वैलर्स शोरूम में बदमाशों ने पर्ची फेंककर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

26 मई 2025: गांव तलवंडी राणा में बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेके पर पर्ची फेंककर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

29 जनवरी 2025: उकलाना में कपड़ा व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगी गई।

26 जून 2024 - ऑटो मार्केट के एक व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

-----

सुरेंद्र जांगड़ा से रंगदारी मांगने की जांच की जा रही है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट की टीम लगी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही इसमें प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed