{"_id":"69c971756c18a070c100fd94","slug":"western-disturbance-active-light-rain-in-8-districts-hisar-news-c-21-hsr1005-838971-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 8 जिलों में हुई हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 8 जिलों में हुई हल्की बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को प्रदेश के 8 जिलों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 31 मार्च तक यह विक्षोभ सक्रिय रहेगा। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से 30 मार्च को गरज-चमक व तेज अंधड़ को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट व 31 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है। यही नहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का सिलसिला अगले माह में भी जारी रहेगा जिसके असर से मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, जींद, करनाल व पानीपत जिले में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 व 31 मार्च के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 3 से 5 अप्रैल के दौरान एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 7 अप्रैल को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा। इस तरह से अप्रैल के पहले पखवाड़े में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव होगा।
यहां-यहां हुई बारिश
अंबाला-1.5 एमएम
हिसार-0.7 एमएम
जींद-1.5 एमएम
करनाल-1.5 एमएम
Trending Videos