{"_id":"69dbd535020ceb6c9407d01e","slug":"husband-beats-wife-and-commits-suicide-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पति ने पत्नी को पीटा, महिला शिकायत करने पहुंची थाने; घर में व्यक्ति ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पति ने पत्नी को पीटा, महिला शिकायत करने पहुंची थाने; घर में व्यक्ति ने लगा लिया फंदा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहले पति ने पत्नी को पीटा और जब पत्नी शिकायत करने थाने पहुंची तो पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
गांव रतगल में 23 वर्षीय युवक गोविंद ने रविवार दोपहर पत्नी को पीटने के कुछ देर बाद कमरे में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मारपीट से आहत पत्नी पास लगती सेक्टर सात पुलिस चौकी में पति की शिकायत दर्ज करवाने गई तो युवक ने पीछे से फंदा लगा लिया। मृतक गोविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के निवासी थे। वह रंग पुताई का काम करते थे और रतगल गांव में किराए के कमरे में पत्नी बिमला, बेटी पारुल (4) और बेटे पारस (डेढ़ वर्ष) के साथ रहते थे।
पत्नी बिमला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वह कोठियों में झाड़ू-पोछा करने चली गई थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह काम से लौटी तो पति गोविंद अपने पिता के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। बिमला ने उसे शराब पीने से टोका। इसके कुछ देर बाद कोठी की मालकिन की ओर से दिए बच्चों के लिए दी गई फ्रूटी और केला बच्चों को खिलाने लगी तो गोविंद भड़क गया और पहले बेटी को मारने लगा। जब बिमला ने बेटी की रक्षा की तो गोविंद ने उस पर भी हमला कर दिया। उसने डंडे से बिमला को पीटना शुरू कर दिया और धमकियां देने लगा।
Trending Videos

डर के मारे बिमला ने अपने पिता को फोन किया और फिर पुलिस चौकी में शिकायत करने चली गई। जब वह पुलिस चौकी से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बिमला ने आवाज लगाई लेकिन गोविंद ने दरवाजा नहीं खोला। उसने अपनी ननद मधु और पड़ोसन को बुलाया। तीनों ने जाली का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि गोविंद छत के पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।
सूचना मिलते ही सेक्टर-सात पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार अंतिम संस्कार के लिए शव को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नैनपुर पुरथ्यावा ले गया।