सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12 Batteries Stolen from 6 Trucks; Thieves Arrived in a Car

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 ट्रकों से 12 बैटरियां चोरी, कार में आए थे बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
12 Batteries Stolen from 6 Trucks; Thieves Arrived in a Car
फोटो-51: बहादुरगढ़ के परनाला रोड स्थित ट्रक यूनियन में खड़े ट्रकों की चोरों द्वारा तोड़ी गई खिड़की।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परनाला रोड स्थित ट्रक यूनियन में शनिवार तड़के चोरी की वारदात हो गई। कार में सवार होकर आए अज्ञात चोरों ने यूनियन में खड़े छह ट्रकों से 12 बैटरियां चोरी कर लीं। वारदात सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुई। चोर एक कार में सवार होकर तीन से चार बदमाश ट्रक यूनियन पहुंचे थे।
Trending Videos


चोरों ने ट्रकों की खिड़की और शीशे तोड़कर बैटरियां निकाली और मौके से भाग गए। सुबह ट्रक मालिकों ने देखा कि ट्रकों के शीशे टूटे थे। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। ट्रक यूनियन के प्रधान संजय की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिसमें एक कार में सवार होकर आए तीन से चार संदिग्ध चोर दिखाई दिए। ट्रक मालिक सचिन ने बताया कि एक बैटरी की कीमत करीब 15 हजार रुपये है। घटना के बाद ट्रक यूनियन के सदस्यों में भी रोष है और चोरों का जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

फोटो-51: बहादुरगढ़ के परनाला रोड स्थित ट्रक यूनियन में खड़े ट्रकों की चोरों द्वारा तोड़ी गई खिड़की।

फोटो-51: बहादुरगढ़ के परनाला रोड स्थित ट्रक यूनियन में खड़े ट्रकों की चोरों द्वारा तोड़ी गई खिड़की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed