{"_id":"69cc39ca1737f4272a00f333","slug":"47-government-sports-nurseries-will-be-operational-from-today-jhajjar-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-832764-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से चालू होंगी 47 सरकारी खेल नर्सरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से चालू होंगी 47 सरकारी खेल नर्सरियां
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिलें में आज से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दोबारा 47 सरकारी खेल नर्सरियां शुरू होंगी। हर खेल नर्सरी में एक कोच होता है जिनकी निगरानी में खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है। नर्सरियों का उद्देश्य जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को सामने लाना है।
सरकार की तरफ से खेल नर्सरी चलाने के लिए अप्रैल से जनवरी तक की अनुमति दी जाती है। जनवरी में नर्सरियां को भंग करने के बाद फरवरी व मार्च में खिलाड़ियों की परीक्षाएं होती हैं। इसके बाद अब अप्रैल में दोबारा से शुरू होती हैं। पिछले सत्र में कुल 75 खेल नर्सरियां चल रही थी जिसमें 41 सरकारी व 34 प्राइवेट खेल नर्सरियां शामिल थी। नर्सरियों में आठ से 14 व 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाता है।
-- -- -- --
वर्जन
एक अप्रैल से जिले में 47 खेल नर्सरी शुरू होंगी। इसको लेकर कोचों को निर्देश भी दे दिए हैं। इसमें नए खिलाड़ियाें की प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जाएगा।
- अनूप, जिला खेल अधिकारी, रोहतक
Trending Videos