{"_id":"69ccc949e5b3849e4c04d018","slug":"video-firefighters-to-go-on-strike-if-their-demands-are-not-met-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: मांगें पूरी न होने पर फायर कर्मचारी करेंगे हड़ताल, 8-9 अप्रैल को राज्यव्यापी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: मांगें पूरी न होने पर फायर कर्मचारी करेंगे हड़ताल, 8-9 अप्रैल को राज्यव्यापी प्रदर्शन
फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह के मामले में हरियाणा सरकार की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर फायर कर्मचारियों में भारी रोष है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने 8 व 9 अप्रैल को दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का एलान किया है।
यूनियन के राज्य प्रधान राजिंदर सिन्द और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि शहीद दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी देने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
इसी कड़ी में राज्य कमेटी के पदाधिकारियों ने एमआईई दमकल केंद्र में कर्मचारियों के साथ बैठक कर हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सभी नियमित व अनियमित कर्मचारियों ने एकजुट होकर हड़ताल में भाग लेने का संकल्प लिया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य संगठनकर्ता राजपाल ने बताया कि दमकल कर्मचारियों के समर्थन में 8 व 9 अप्रैल को प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी दमकल केंद्रों पर उल्टा झाड़ू प्रदर्शन करेंगे। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं कीं तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।