{"_id":"69ccd79957af1a07d604b4ea","slug":"video-three-accused-arrested-in-child-trafficking-case-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: नवजात बच्चा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: नवजात बच्चा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
नवजात बच्चा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का सरगना अभी फरार है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह कुल पांच सदस्यों का है। तस्करों के कब्जे से एक तीन दिन का नवजात शिशु बरामद किया गया है। साथ ही आरोपियों की दो गाड़ियां और संबंधित कागजात भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इस नवजात बच्चे को पंजाब के फरीदकोट से लाकर दिल्ली में एक निसंतान दंपती को बेचने की योजना बनाई थी। उन्होंने बच्चे को सवा दो लाख रुपये में खरीदा था और उसे 9 लाख 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा तय किया था। गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज के जरिए निसंतान दंपतीयों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलीम और अखिल गाजियाबाद के रहने वाले हैं, जबकि महिला आरोपी बेअंत कौर पंजाब के मुक्तसर की निवासी है।
सलीम किराना स्टोर चलाता है और अखिल सीएससी सेंटर संचालित करता है। गिरोह के सरगना की पत्नी और गिरफ्तार महिला आरोपी की बेटी दोनों नर्स हैं। पुलिस ने खुलासा किया कि यह गिरोह पंजाब से महाराष्ट्र तक नवजात बच्चों की तस्करी कर चुका है। अब तक इस गिरोह की पांच वारदातों का खुलासा हो चुका है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। नवजात बच्चों को खरीदने और बेचने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि गैरकानूनी अडॉप्शन एक गंभीर अपराध है और नवजात बच्चों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।