सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   53rd Virat Sant Sammelan concludes, devotees take prasad

Jhajjar-Bahadurgarh News: 53वें विराट संत सम्मेलन का समापन, श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
53rd Virat Sant Sammelan concludes, devotees take prasad
07jjrp24- झज्जर। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सिद्ध समाधि श्री बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में महंत परमानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में शनिवार को 53वें विराट संत सम्मेलन का समापन हो गया। इस दौरान मंदिर के पास स्थित श्री गोशाला में विशाल समष्टि भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Trending Videos

शनिवार को सबसे पहले बाबा प्रसाद गिरि महाराज की जीवित समाधि का फूलों की बौछार के साथ पंचामरित के साथ अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा को सुंदर पगड़ी पहनाई गई। बाबा को पहनाई गई पगड़ी भिवानी से लाई गई थी। इसके बाबा को भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 21 महात्माओं को भी पगड़ी पहनाई गई। समाजसेवी राजेश बागिया ने 400 साधुओं को नजर के चश्मे बांटे। हरिद्वार कनखल से आए साधु सोहन लाल ने बताया कि उन्हें चश्मा लगाने से पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है। राजेश बागिया ने कहा, वर्ष 1995 से साधुओं की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed