{"_id":"6a0a14096f9d22a14b079f8c","slug":"acp-dinesh-returns-to-bahadurgarh-sparking-uproar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123791-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एसीपी दिनेश की वापसी, बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एसीपी दिनेश की वापसी, बढ़ी हलचल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-53: एसीपी दिनेश कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में सिंघम के नाम से चर्चित एसीपी दिनेश कुमार बॉक्सर की एक बार फिर वापसी हो गई है। उनका झज्जर से बहादुरगढ़ तबादला हुआ है। उनकी वापसी के साथ ही शहर के मुख्य बाजार और रेलवे रोड पर अतिक्रमण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर उनकी नई रील भी तेजी से वायरल हुई जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है ग्रेटीट्यूड वापसी। रील में इस्तेमाल किया गया डायलॉग आ गया ये वापस... पहली एंट्री पर इतना बवाल नहीं करता ये, जितना दूसरी पर करता है.. लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बाद में इस रील को कुछ देर बाद एसीपी दिनेश कुमार ने अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया।
गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में सब्जी विक्रेताओं पर बुलडोजर कार्रवाई की एक रील वायरल होने के बाद एसीपी दिनेश कुमार विवादों में आ गए थे। वीडियो में बुलडोजर से सब्जियां नष्ट होती दिखाई गई थीं जिस पर काफी विरोध हुआ था। मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सफाई देनी पड़ी थी। इसके बाद उनका तबादला बहादुरगढ़ से झज्जर कर दिया गया था।
अब उनकी बहादुरगढ़ में वापसी होते ही शहर के कई दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों में हलचल बढ़ गई है। खासकर मेन बाजार और रेलवे रोड के दुकानदार एक-दूसरे से फोन पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल एसीपी दिनेश कुमार के पिछले कार्यकाल में इन इलाकों से बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया गया था। सड़क किनारे लगी रेहड़ियों और दुकानों के बाहर किए गए कब्जों पर सख्त कार्रवाई की गई थी।
ऐसे में माना जा रहा है कि वापसी के बाद शहर में दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज हो सकता है। वहीं उनके समर्थक सोशल मीडिया पर सिंघम इज बैक लिखकर स्वागत कर रहे हैं।