{"_id":"6a0a144064776e71ef0dcc48","slug":"enhance-talent-for-all-round-development-of-children-saroj-rathi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123797-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिभा निखारें : सरोज राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिभा निखारें : सरोज राठी
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
फ़ोटो-61: पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मौजूद चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुरस्कार वितरण समारोह और अबेकस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपरिषद चेयरपर्सन सरोज राठी रहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों को उनकी प्रतिभा को पहचानकर निखारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया परिश्रम बच्चों के भविष्य को संवार देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा पुलिस के सेल एडिशन अधिकारी मोहन सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डायल-112 की इंचार्ज एसएचओ नीलम, दुर्गा शक्ति से जुड़ी सरला, प्रोफेसर सीमा दलाल, योग गुरु गुरमीत सिंह, लेखक एवं समाजसेवी राज कुमार अरोड़ा, मधु मित्तल, डॉ. रजत शर्मा तथा एडवोकेट सुरेंद्र मेहता मौजूद रहे। मंच संचालन लेखक और कवि पवन गहलोत ने किया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान द्वारा अबेकस शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से विशेष अबेकस बुक भी तैयार की गई।
संस्थान की डायरेक्टर कीर्ति चुघ ने बताया कि मिडब्रेन एक्टिवेशन प्रोग्राम बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सीखने की क्षमता को विकसित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।