{"_id":"6a0a1769ad3877fdb00d873d","slug":"strict-action-taken-against-negligence-in-census-fir-recommended-against-29-employees-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123796-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जनगणना में लापरवाही पर सख्ती, 29 कर्मचारियों पर एफआईआर की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जनगणना में लापरवाही पर सख्ती, 29 कर्मचारियों पर एफआईआर की सिफारिश
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जनगणना 2027 में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद बहादुरगढ़ के कार्यकारी अधिकारी की ओर से थाना शहर प्रभारी को पत्र भेजकर 29 एन्यूमरेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।
पत्र के अनुसार इन कर्मचारियों को शहर के अलग-अलग एचएलबी क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन कई बार संपर्क करने के बावजूद उन्होंने कार्य शुरू नहीं किया और न ही किसी प्रकार की जानकारी दी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला का कहना है कि यह राष्ट्रीय जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जानबूझकर लापरवाही की गई है।
एफआईआर के सिफारिश जिन कर्मचारियों के खिलाफ की गई है उनमें कांता (एचएलबी-29), सरोज (एचएलबी-7), अनीता (एचएलबी-8), पूनम (एचएलबी-10), प्रदीप कुमार (एचएलबी-49), नीरज (एचएलबी-47), हरिश (एचएलबी-94), मुकेश (एचएलबी-108), संत कुमार (एचएलबी-425), अजय कुमार (एचएलबी-129), ललिता (एचएलबी-130), सुनीता (एचएलबी-180), नीतू (एचएलबी-215), रजत विजय (एचएलबी-118), मोहित गुलिया (एचएलबी-120) सहित 29 कर्मचारी शामिल हैं।
नगर परिषद की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि 17 मई को हुई बैठक में उपायुक्त एवं प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर झज्जर ने जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद यह कदम उठाया गया। इसके अलावा 16 सुपरवाइजरों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।