{"_id":"6a0a1573dadd75016c033389","slug":"mothers-are-the-strength-of-the-nation-dr-rajshree-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-123775-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताएं ही राष्ट्र की शक्ति हैं : डॉ. राजश्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताएं ही राष्ट्र की शक्ति हैं : डॉ. राजश्री
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 81 : सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली छात्राओं के साथ पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह। स्रोत
- फोटो : पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़़। झज्जर रोड पर मेहर रिसोर्ट में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान 2026 कार्यक्रम महिला शक्ति, मातृत्व और सामाजिक योगदान को समर्पित रहा। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रेरणादायक महिलाओं, माताओं एवं विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीपी डॉ. राजश्री सिंह रहीं। उन्होंने कहा कि माताएं ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। महिलाओं का सम्मान किसी भी सभ्य समाज की पहचान होता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और नारी सम्मान की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
समारोह की विशेष आकर्षण रही जैकलीन जिंदल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। उनकी भव्य रूपरेखा की उपस्थित अतिथियों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, समाजसेवियों तथा प्रशासनिक, खेल एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों की माताओं को ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया की माताओं को मंच पर सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मातृत्व, नारी सम्मान एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
माताओं के सम्मान के समय पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और वातावरण भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बन गया। इस मौके पर डीसपी मयंक मिश्रा, एसीपी प्रदीप खत्री के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।