{"_id":"69cd72069acaf0e608067dcb","slug":"black-day-celebrated-by-burning-copies-of-labor-code-jhajjar-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-833076-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लेबर कोड की प्रतियां जलाकर मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लेबर कोड की प्रतियां जलाकर मनाया काला दिवस
विज्ञापन
05-रोहतक के मानसरोवर पार्क के पास लेबर कोड्स के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन करते मजदूर व कर्मचारी स
विज्ञापन
रोहतक। सीटू और सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को लेबर कोड (श्रम संहिता) की प्रतियां जलाकर काला दिवस मनाया। अमेरिका-इस्राइल के युद्ध रोकने की मांग की गई।
मानसरोवर पार्क में बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठनों ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सभा के बाद पदाधिकारियों और सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। चारों लेबर कोड की प्रतियां जलाईं। कर्मचारी नेता कर्मबीर सिवाच और चंद्र ने कहा कि लेबर कोड ब्रिटिश औपनिवेशिक काल जैसी शोषणकारी परिस्थितियों में धकेलने का प्रयास है।
मजदूर नेता प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों ने यूनियन बनाने और संगठित होने के अधिकार, सामूहिक सौदेबाजी, आंदोलन करने और हड़ताल के अधिकार के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा, ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण, स्थायी कार्यों में ठेका प्रथा समाप्त करने, समान काम के लिए समान वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी और पेंशन के अधिकार के लिए भी लड़ाई लड़ी है।
इस मौके पर सीटू राज्य उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव मनजीत पंचाल, प्रदेश सह सचिव संदीप सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के संगठन सचिव जयबीर चहल, ग्रामीण चौकीदार सभा के भगत सिंह, आशा वर्कर्स यूनियन की नेता फूलवती पुष्पा और अनिता, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की नेत्री शीला, फूलपती आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos