सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   District level meeting of SC, ST Act was organized

Jhajjar-Bahadurgarh News: एससी, एसटी एक्ट की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
District level meeting of SC, ST Act was organized
विज्ञापन
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एक्ट के तहत जिन भी पीड़ित की शिकायत दर्ज होती है तो उन्हें निर्धारित अवधि में कानून के तहत दी जाने वाली राहत राशि देना सुनिश्चित करें। इस कार्य को समयबद्ध करने के लिए संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें।
Trending Videos

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम एक्ट 1989) की जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। डीसी ने कहा कि कोई भी राशि लंबित न रखी जाए और नियमों के अनुसार ही राशि प्रदान की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज होते ही तुरंत उसकी सूचना कल्याण विभाग को दें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग इस तरह के मामलों में पूरी गंभीरता से कार्य करें। जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा ने बताया कि 2025-26 में 22 पीड़ित को 35 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed