सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers should ensure that they get their Farmer ID made: Deputy Commissioner

फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करें किसान : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers should ensure that they get their Farmer ID made: Deputy Commissioner
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने डिजिटल एग्री स्टैक के तहत फार्मर आईडी बनाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा इसलिए जिले का कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए।
Trending Videos

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल एग्री स्टैक अभियान को मिशन मोड में लागू किया गया है और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी भविष्य में कृषि क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करेगी। इसी आईडी के आधार पर किसानों को सब्सिडी, सरकारी योजनाओं, अनुदानों, फसल बीमा, ऋण सुविधाओं सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed